जन्नत से भी खूबसूरत है भारत की ये जगह, जहां सबसे पहले उगता है सूरज, देखें मंत्रमुग्ध करने वाला VIDEO

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 15, 2023, 05:01 PM IST

Viral Video: नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक गांव का एक वीडियो शेयर किया है। इसे भारत का सबसे खूबसूरत गांव कहा जाता है, जो स्वर्ग से भी सुंदर माना जा रहा है।

Viral Video: जब सुबह के 4 बजे देश के अधिकांश भागों के लोग गहरी नींद में सो रहे होते हैं। इस दौरान भारत के एक गांव में सूरज उग आता है। इसे भारत का सबसे खूबसूरत गांव कहा जाता है, जो स्वर्ग से भी सुंदर माना जा रहा है। इस गांव का नाम डोंग (Dong Valley) है, जो अरुणाचल प्रदेश में बसा है। डोंग गांव भारत, चीन और म्यांमार के ट्राइजंक्शन पर बसा है। आप इसे देश के पूर्वोत्तर छोर पर बसा पहला गांव भी कह सकते हैं।

dong valley

डोंग वैली (ट्विटर)

भारत का स्वर्ग है यह गांव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरे डोंग गांव की ऊंचाई लगभग 1240 मीटर है। लोहित नदी और सती नदी के जंक्शन पर बसे इस गांव की सीमाएं चीन और म्यांमार से मिलती हैं। नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस गांव का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को आप मंत्रमुग्ध होकर देखते रह जाएंगे। बता दें कि इस गांव की आबादी मुश्किल से 30-35 लोगों की है। गांव के सारे लोग झोपड़ियों में रहते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed