वायरल न्यूज़

VIDEO: कोबरा का फन कुचला फिर उसी बैठ गया नेवला, दहला देगा ये नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 19, 2024, 08:42 AM IST

Mongoose and King Cobra Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कोबरा बिल में आराम फरमा रहा था कि खतरनाक नेवला वहां पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कैद हुआ किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

सांप को मारकर उसी पर बैठ गया ये नेवला। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेवले ने कुचला कोबरा का फन
  • मारकर फिर उसी पर बैठ गया
  • दिल दहला देगा ये नजारा

Mongoose and king Cobra Fight Video: सांप और नेवले की दुश्मनी जग जाहिर है। ये दोनों जब भी एक-दूसरे के सामने पड़ते हैं तो तुरंत हमला हो जाता है। मगर दोनों की लड़ाई में सांप थोड़ा कमजोर पड़ता है और हमेशा नेवले से ना भिड़ने की कोशिश में रहता है। नेवला सामने आ जाए तो सांप पूरी कोशिश में रहता है कि दोनों की भिड़ंत ना हो। मगर ठीक इसके उलट नेवला सांप को देखते ही चुनौती देने पहुंच जाता है। सांप चाहे बिल में ही क्यों ना घुसा हो। अगर नेवले को इसकी भनक पड़ जाए तो वहां भी भिड़ने पहुंच जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

सांप के बिल में घुस गया नेवला

इसमें देखेंगे कि सांप अपनी सुरक्षित जगह बिल में आराम फरमा रहा था कि तभी नेवले को इसकी भनक लग गई। नेवला तुरंत गोली की रफ्तार से बिल में घुस गया। इधर नेवले को सामने पाकर सांप तुरंत एक्टिव हो गया। वो खुद को बचाने और नेवले को बाहर निकालने की कोशिश में रहता है। मगर नेवले की रफ्तार के आगे बेचारा कुछ नहीं कर पाया। इसमें देखेंगे कि किंग कोबरा नेवले को डसने की कोशिश करता है, मगर इससे पहले ही उसका फन दबोच लिया गया। नेवले ने सेकंडों में सांप का फन कुचल दिया और खत्म कर दिया। इसके बाद वो उसी के ऊपर आराम से बैठ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी दहला देगा।

इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि सांप और नेवले की लड़ाई का ये खतरनाक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article