Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ढेरों ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कभी-कभी ऐसे नजारे में सामने आते हैं हम दांतों तले उंगली दबाने पर मजूबर हो जाते हैं। ऐसे नजारे देखकर आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसे इंडिया का एक्वामैन बताया जा रहा है। इसमें शख्स ने पानी में छलांग लगाई और मछली दबोचकर ले आया।
ये शख्स हाथ से मछली पकड़ लेता है। (Photo/YouTube)
बिना जाल डाले पकड़ ली मछली
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि कुछ लोग तालाब में नहा रहे हैं। मगर इनमें नजर एक शख्स पर जा टिकती है। शख्स पानी में डुबकी लगाता है और कुछ सेकंड बाद बाहर आता है। देखकर यकीन नहीं करेंगे कि शख्स के हाथ में मछली होती है। मजेदार है कि शख्स ऐसा कई बार करता है और हर बार हाथ में मछली होती है। इसके बाद कई अन्य लोग भी पानी में डुबकी लगाते हैं और हाथ में मछली पकड़ ले आते हैं। इसमें आगे देखेंगे कि एक शख्स पानी में ही मछलियों को पकड़ने के लिए खड़ा है।
यूट्यूब पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि जाल की बजाय हाथ से मछली पकड़ने वाला ये वीडियो इंटरनेट के अलग-अल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। नेटिजन्स शख्स को इंडिया का एक्वामैन बता रहे हैं। हैरान करने वाला शख्स का ये वीडियो यूट्यूब पर Sundar Bihar नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।
