Titanic Food Menu: टाइटैनिक जहाज को डूबे हुए 100 साल से ज्यादा हो गया है। इसके बाद भी इस जहाज की चर्चा कम नहीं हुई है। इस जहाज को लेकर लोगों में अभी भी कौतूहल देखने को मिलता है। इस बीच टाइटैनिक जहाज में यात्रियों को दिया गया मेन्यू सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस फूड मेन्यू को देखकर आप भी लालच से भर जाएंगे। इस शानदार जहाज में यात्रियों को खाने में ऐसी-ऐसी चीजें परोसी गई थीं। जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि ऐसे खाने के लिए तो वह भी जान दे सकते हैं।
टाइटैनिक फूड मेन्यू (इंस्टाग्राम)
टाइटैनिक के यात्रियों को दिया गया था शानदार खाना
टाइटैनिक डूबने की 111वीं वर्षगांठ पर टेस्ट एटलस नाम के पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज द्वारा जहाज के विभिन्न कैटेगरी में परोसे जाने वाले मेन्यू की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसमें करी चिकन से लेकर स्प्रिंग लैम्ब, मटन, बेक्ड फिश, रोस्ट टर्की, पुडिंग आदि जैसे लजीज व्यंजन यात्रियों को परोसे गए थे। इसके अलावा टाइटैनिक ने यात्रियों को वेज खाने में भी कई शानदार व्यंजन परोसे थे। टाइटैनिक डूबने वाली रात को सेकेंड क्लास के यात्रियों को बेर का हलवा परोसा गया था। जो यात्रियों का सबसे पसंदीदा था।
इस तस्वीर के जरिए टेस्ट एटलस ने बताया कि यात्रियों को तीन कैटेगरी के मेन्यू परोसा गया था। फर्स्ट क्लास के यात्रियों का मेन्यू किसी दावत से कम नहीं था। इसमें कॉर्न बीफ, ब्रिल, वेजिटेबल्स, ग्रिल्ड मटन चॉप्स, कस्टर्ड पुडिंग, पकौड़ी, पॉटेड श्रिम्प्स, नॉर्वेजियन एन्कोवीज तथा पनीर से बने कई तरह के परोसे गए थे। वहीं थर्ड क्लास के यात्रियों को नाश्ते और रात के खाने में लिमिटेड फूड दिए गए थे। इसमें दलिया और दूध, मैस्ड पोटैटो, स्मोक्ड हेरिंग, हैम और अंडे, मुरब्बा, ताजी ब्रेड-मक्खन और स्वीडिश ब्रेड के विकल्प थे। टाइटैनिक ने सभी यात्रियों को शानदार भोजन का अनुभव दिया था। टेस्ट एटलस ने खाने का मेन्यू शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नॉर्थ अटलांटिक में 15 अप्रैल, 1912 को टाइटैनिक डूब गया था। इसके 111 साल पूरे हो चुके हैं। टाइटैनिक सबसे शानदार जहाज था।'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
