वायरल न्यूज़

Video: 'जिंदगी और कुछ भी नहीं.. तेरी मेरी कहानी है' ट्रेन में बैठे बुजुर्ग कपल का प्रेम देख दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 20, 2023, 07:54 AM IST

Viral Video: इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सिंगर और इंडियन आइडल 5 के रनर अप राकेश मैनी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। यह वीडियो सभी के दिल को जीत रहा है। देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स अपनी बीमार पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

Image

बुजुर्ग कपल का प्यार (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल को छूने वाला वीडियो वायरल
  • ट्रेन से यात्रा कर रहा था बुजुर्ग कपल
  • यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर किया शेयर

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे दिल छूने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन एक वीडियो इन दिनोंं सबका दिल जीत रहा है। यह वीडियो कई लोगों को इमोशनल भी कर रहा है। वीडियो एक बुजुर्ग कपल से जुड़ा है, जो किसी ट्रेन में यात्रा के दौरान का है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग अपनी पत्नी को ट्रेन में बैठकर खाना खिला रहा है। इस दौरान किसी यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग बुजुर्ग कपल का प्यार देखकर दिल हार बैठे हैं।

बुजुर्ग कपल के बीच अगाध प्रेम

आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग कपल ट्रेन से कहीं जा रहा होता है। ऐसा लगता है कि उनके साथ कोई और नहीं होता है और वह अकेले ही सफर कर रहा होता है। इस दौरान बुजुर्ग शख्स अपनी बीमार पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं। वह अपने हाथों से अपनी पत्नी को खाना खिलाते हैं और फिर अपने हाथ से पत्नी का मुंह पोछते हैं। बुजुर्ग कपल का यह निश्छल प्रेम देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है। वीडियो निश्चित रूप से आपके दिल को भी छू जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो को देखकर कई लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं। लोग इस वीडियो को दिल छूने वाला बता रहे हैं। किसी यात्री ने चुपके से यह वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो को सिंगर और इंडियन आइडल 5 के रनर अप राकेश मैनी ने अपने इंस्टाग्राम पर 12 अप्रैल को शेयर किया है। अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बुजुर्ग कपल के बीच प्यार देखकर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'किसी को अपना बनाना हुनर ही सही , लेकिन किसी का बन के रहना कमाल है !!'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article