वायरल न्यूज़

VIDEO: कबाड़ा बीनकर महीने में कमाता है डेढ़ लाख रुपये, सुनकर पूछने वाला ही चौंक गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 22, 2024, 12:29 PM IST

VIRAL VIDEO: इसमें देखेंगे कि गलियों में कबाड़ा बीनने वाला लड़का जब अपनी कमाई बताता है तो पूछने वाला ही चौंक गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि इस काम में भी कोई इतनी कमाई कर सकता है।

Image

कबाड़ा बीनने वाले लड़के का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • कबाड़ा बीनकर डेढ़ लाख की कमाई
  • लड़के ने जो बताया चौंक ही जाएंगे
  • हजारों लाखों बार देखा गया वीडियो

VIRAL VIDEO: कहते हैं जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। इसी कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें एक लड़का कबाड़ा बीनते हुए नजर आता है। देखने में लड़का बेहद सामान्य लगता है। मगर जब उससे कमाई के बारे पूछा गया तो पूछने वाला ही चौंक गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि कैसे एक लड़का उसकी उम्मीद से कई गुना पैसा कमा रहा है। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

होश उड़ा देगी कबाड़ा बीनने वाले की कमाई

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक बाइक सवार घर जा रहा है। शख्स बाइक पर अकेला है कि तभी उसकी नजर एक लड़के पर पड़ती है। लड़का गली मोहल्ले में पड़े कबाड़े को बीनकर अपने थैले में रख रहा है। मगर तभी उसके हाथ में मौजूद फ्लेवर वाली सिगरेट नजर आती है। शख्स से रहा नहीं गया उसने बाइक धीमी की और लड़के से बात करना लगा। उसने बताया कि वो फ्लेवर वाली सिगरेट पी रहा है। शख्स ने फिर पूछा कि वो क्या काम करता है। जवाब मिला कि वो कबाड़े का काम करता है। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया किसी के भी होश उड़ा देगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि शख्स ने लड़के की कमाई से जुड़ा सवाल पूछा। जवाब में लड़के ने बताया कि वो दिन में पांच हजार रुपये (महीने में करीब डेढ़ लाख) तक कमा लेता है। लड़के का ये जवाब सुनना था कि शख्स के होश उड़ गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @D3vilsCall नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article