वायरल न्यूज़

VIDEO: पुलिस से बचने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा चोर, फिर जो हुआ उसे देख लोग बोले, ' आ गया धूम-4'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 20, 2023, 05:52 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर चोर-पुलिस का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाएगा। आलम ये है कि यह हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

पुलिस से बचने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा चोर (तस्वीर साभार -इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोर-पुलिस का अनोखा वीडियो
  • पुलिस से बचने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा चोर
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Viral Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो (Trending Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि जिसने भी इस वीडियो को देखा वो एक पल के लिए देखता ही रह गया।

आज तक आपने चोर-पुलिस के कई किस्से सुने होंगे। कभी चोर पुलिस के पीछे, तो कभी पुलिस चोर के पीछे। कई बार तो चोर-पुलिस को लेकर ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसने लोगों को ना केवल हैरान किया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चोर पुलिस से बचने के लिए किस तरह का तरकीब भिड़ा रहा है। पुलिस से भागते-भागते पहले चोर पेड़ पर चढ़ जाता है। उसके बाद वो धीरे-धीरे बिजली के खंभे पर चढ जाता है। इतना ही नहीं कुछ ही पल बाद वो बिजली तार पर ऐसे चलने लगता है जैसे स्पाइडर मैन हो। नीचे खड़े पुलिस वाले चोर को देखते ही रह जाते हैं।

हैरतअंगेज नजारा

इस नजारे को देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं। अब यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'yaari_hub' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहन है कि तार गिरे खजूर पर अटके। किसी का कहना है कि भाई बचा या निकल लिया। कुछा कहना है कि ऐसा हाहाकारी नजारा पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article