वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते को पानी में छेड़ रही थी मछली, फिर जानवर ने जो किया, देख दंग रह यूजर्स

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 6, 2023, 04:40 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक कुत्ते और मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली कुत्ते के साथ मस्ती करती है, तभी अचानक से कुत्ता उस पर एक शिकारी की तरह हमला कर देता है। और फिर..

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते के साथ मस्ती कर रही थी मछली
  • तभी कुत्ते ने शिकारी की तरह कर दिया हमला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animals Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो (Viral Video) एक कुत्ता और मछली का है, जिसमें कुत्ते ने पलटवार में मछली के साथ ऐसा कांड कर दिया है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि आखिर हुआ क्या? इस वीडियो को अब तक जिसने भी देखा, बस देखता रह गया। आलम ये है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मछली पानी में खड़े कुत्ते के पास मस्ती करने के लिए आती है, तभी नजर गड़ाए कुत्ते ने एक शिकारी की तरह उस पर हमला कर दिया। जिसे देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। यूजर्स का कहना है कि लगता है आज कुत्ते ने मूड बनाया था नॉनवेज खाने का, इसीलिए उसने ऐसा किया।

कुत्ते ने मछली पर कर दिया शिकारी की तरह हमला

इंस्टाग्राम पर हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बड़ा ही खतरनाक कुत्ता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा कुत्ता मुझे भी चाहिए। अब तक इस वीडियो पर 4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'balikvideolari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article