290₹ के मैंगो जूस में गिलास के लिए मांगे 40₹, ठाणे के इस रेस्‍टारेंट के खिलाफ जमकर बरसे यूजर्स

Viral News: इस पोस्‍ट में बिल की फोटो भी शेयर कर गई। पोस्‍ट के अनुसार पर बिल पर ठाणे के विवियाना मॉल में शाही दरबार नामक रेस्‍तरां का नाम लिखा है। इसमें एक गिलास मैंगो जूस के लिए 250 रुपये और एक डिस्‍पोजल गिलास के लिए 40 रुपये मांगे गए।

Viral News: ठाणे स्थित मॉल के रेस्तरां शख्‍स ने एक गिलास मैंगो जूस पीने का फैसला किया। जहां तीन गिलास मैंगो जूस के लिए उसे तकरीबन एक हजार रुपये खर्च करने पड़े। सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात तो ये रही कि, रेस्तरां ने बिल में से 120 रुपये सिर्फ प्लास्टिक के डिस्‍पोजल गिलास के चार्ज किए। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि ये कप कथित तौर पर एक रुपये से भी कम कीमत पर बनाए जाते हैं। एक्स यूजर ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'आखिर कौन आम का जूस पीने के लिए डिस्पोजेबल प्लास्टिक गिलास के लिए 40 रुपये चार्ज करता है! मुझे पता था कि मुंबई महंगा है लेकिन यह हास्यास्पद है।'

बिल में जोड़े गए गिलास के रुपये।

इस पोस्‍ट में बिल की फोटो भी शेयर कर गई। पोस्‍ट के अनुसार पर बिल पर ठाणे के विवियाना मॉल में शाही दरबार नामक रेस्‍तरां का नाम लिखा है। इसमें एक गिलास मैंगो जूस के लिए 250 रुपये और एक डिस्‍पोजल गिलास के लिए 40 रुपये मांगे गए। सब कुछ जोड़ने के बाद कुल बिल 914 रुपये दिया गया। यह पोस्ट मूल रूप से Reddit के मुंबई समुदाय पर Reddit उपयोगकर्ता “Operation_Whole” द्वारा शेयर की गई थी। पोस्‍ट करने वाले ने बताया कि, 'हालांकि मुद्दा 250 रुपये का नहीं है, हम कीमत जानते थे और फिर भी कीमत के साथ आगे बढ़ गए (बहुत बेवकूफी भरी बात है, मैं स्वीकार करता हूं)। लेकिन यह गिलास का चार्ज है जो मुझे परेशान करता है, हमें यह भी नहीं बताया गया था कि वे इतना चार्ज करेंगे।'

End of Feed