Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर आंखें खुली की खुली रहा जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे को दिल को छू लेते हैं और बार यूजर्स बार-बार उस वीडियो को देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
बंदर और मदारी के बीच किस तरह का रिश्ता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। मदारी के एक इशारे पर बंदर कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में मदारी नहीं बल्कि बंदर ही मदारी को अपने इशारे पर नचा रहा है। सुनकर जरूर आप भी चौंक गए होंगे। लेकिन, वीडियो देखने के बाद आपका भी भ्रम टूट जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर हाथ में चाकू लेकर किस तरह मदारी को धमका रहा है। बंदर की हरकत देखकर बेचारे मदारी की भी हवा टाइट हो गई है। देखें वीडियो...
बंदर का खतरनाक अंदाज
वीडियो देखकर आपकी भी जरूर हंसी छूट रही होगी। लेकिन, वहां मौजूद लोगों के होश उड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'one_sports999' नाम के पेज से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर ने तो माहौल बना दिया। किसी का कहना है कि बंदर तो काफी खतरनाक निकला। कुछ का कहना है कि बड़ा हाहाकारी बंदर है। तो आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
