Video: मोबाइल की ऐसी भयंकर लत! बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और की बाइक पर बैठकर जाने लगी गर्लफ्रेंड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2024, 11:04 AM IST

Viral Video: लड़की का ध्यान मोबाइल पर कुछ इस तरह था कि लड़की अपने प्रेमी को छोड़ किसी और की बाइक पर बैठकर जाने लगी। लड़की जिस लड़के की बाइक पर बैठी, वह भी हैरान रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। आपने देखा होगा कि आज के हर वर्ग के लोगों को मोबाइल की बुरी लत लग चुकी है। लोग एक ही कमरे में बैठे होते हैं, लेकिन एक-दूसरे से बात करने की बजाय अपना मोबाइल चलाते रहते हैं। यहां तक कि लोग सड़क चलते अपनी सुरक्षा से खेलते हुए मोबाइल चलाते रहते हैं। इसी क्रम में मोबाइल के चक्कर में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिससे उसे बीच सड़क पर सबके मजाक का पात्र बनना पड़ा।

girlfriend

मोबाइल की ऐसी लत (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को फोन की ऐसी लत लगी थी कि वह इस चक्कर में भयंकर गलती कर बैठी। दरअसल, लड़की का ध्यान मोबाइल पर कुछ इस तरह था कि लड़की अपने प्रेमी को छोड़ किसी और की बाइक पर बैठकर जाने लगी। लड़की जिस लड़के की बाइक पर बैठी, वह भी हैरान रह गया। यहां तक कि बैठने के बाद भी लड़की को पता नहीं चला कि वह किसी और की बाइक पर बैठी है। देखें वीडियो-

End of Feed