वायरल न्यूज़

सरकारी टीचर बनी महिला से पूछा गृह मंत्री का नाम, जवाब सुनकर सिर पकड़कर बैठ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2023, 04:28 PM IST

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो बिहार का बताया गया है, जहां नव नियुक्त सरकारी टीचर बहुत आसान सवालों का जवाब नहीं दे पाए।

Image

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार का बताया गया वीडियो
  • टीचरों से पूछे आसान सवाल
  • कोई नहीं दे पाया सही जवाब

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पटना में गांधी मैदान का बताया गया है, जहां बड़ी तादाद में टीचर्स को सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि जॉइनिंग लेटर लेने पहुंचे शिक्षकों से जब कुछ बेसिक सवाल पूछे गए, वो उनका जवाब ही नहीं दे पाए। इसमें एक सवाल देश के गृह मंत्री से जुड़ा भी था, जिसका जवाब टीचर नहीं दे पाए। बिहार में कुल कितने जिले हैं, इसका जवाब सुनकर तो कोई भी सिर पकड़कर बैठ जाएगा। वायरल वीडियो को शुरुआत से देखेंगे कि बड़ी तादाद में शिक्षक एक जगह इकट्ठा हैं। तभी न्यूज रिपोर्टर शिक्षकों के बीच पहुंच गया। इसमें एक महिला टीचर पूजा कुमारी से पूछा गया कि देश का गृह मंत्री कौन है? जवाब मिला राजनाथ सिंह। जबकि सही जवाब अमित शाह था।

टीचरों से पूछे आसान सवाल

इसी तरह एक अन्य टीचर अंजलि मौर्य से पूछा गया कि बिहार में कितने जिले हैं? मालूम होता है कि बिहार से जुड़ा सवाल टीचर आसानी से बता देंगी। मगर वो इतने आसान सवाल का भी जवाब नहीं दे पाईं। नव नियुक्त टीचर ने जवाब 27 दिया। मगर बिहार में जिलों की संख्या की 38 है। इसी तरह एक अन्य नव नियुक्त सरकारी टीचर से पूछा गया कि बिहार से झारखंड कब अलग हुआ। इसका जवाब साल 2005 मिला। सही जवाब 15 नवंबर, 2000 है।

इसी तरह मोहम्मद तौसीफ नाम के सरकारी टीचर से पूछा गया कि बिहार-बंगाल कब अलग हुआ। इसपर उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो लेटर मिलने से इतने खुश है सबकुछ भूल गए हैं। मगर इस सवाल का सही जवाब 22 मार्च 1912 है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है और इसे पटना में गांधी मैदान का बताया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को ही फेक बताया। एक यूजर ने लिखा कि डीएमआरसी बिहार में क्या कर रही है। एक कमेंट में लिखा गया कि शिक्षा अब इनके हवाले हुई। एक यूजर ने लिखा कि भाई इतना कठिन सवाल क्यों पूछ रहे हो। बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article