Train Ka Viral Video: ट्रेन में टॉयलेट सीट पर रखा चाय का बर्तन, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2025, 09:51 AM IST

Train Ka Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कैसे ट्रेन में चाय बेचने वाला शख्स टॉयलेट में लगे जेट स्प्रे से इसमें पानी भर रहा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी को भी हिलाकर रख देगा।

Train Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं जो चौंका देते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो भारतीय रेलवे से जुड़ा है जिसमें चाय बेच रहे शख्स की हरकत किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। इसमें देखेंगे कि चाय बेचने वाला शख्स कैसे टॉयलेट के जेट स्प्रे से इसमें पानी भरता है और उसकी चाय बनाता है।

Trending Video

ट्रेन में चायवाले का ये वीडियो देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। (Photo/Instagram)

टॉयलेट सीट पर रखा चाय का बर्तन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स ट्रेन में चाय बेच रहा है। उसके हाथ में बड़ा सा बर्तन है। शख्स ने बर्तन में मौजूद सारी चाय बेच दी तब चुपके से ट्रेन के टॉयलेट में पहुंच गया। हैरान होंगे शख्स के हाथ में अभी भी वही चाय बेचने वाला बर्तन है। अब शख्स टॉयलेट में जो कुछ करता है किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि शख्स उसी टॉयलेट में लगे जेट स्प्रे से बर्तन में पानी भरता है।

End of Feed