वायरल न्यूज़

Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो में अचानक अश्लील डांस करने लगी लड़की, वीडियो देखकर भड़क उठे लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2025, 09:30 AM IST

Metro Ka Video: दावा किया गया है वायरल हुआ वीडियो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा है जिसमें एक लड़की को कोच में अश्लील डांस करते हुए कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

मेट्रो में डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। (Photo/X.com)

Metro Ka Video: देश की राजधानी में दिल्ली मेट्रो को यातायात का सबसे सुगम साधन माना जाता है। मेट्रो में सफर कर यात्री तय समय के भीतर अपने गंतव्य बेहद आराम से समय पर पहुंचते हैं। मगर इन सब चीजों से इतर दिल्ली मेट्रो दूसरी वजहों से अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसमें यात्री कभी सीट लेकर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं तो कई बार छोटी सी बात ही तगड़ी झड़प होती है। मगर इन सबसे अलग अभी एक वीडियो चौतरफा छाया हुआ है।

मेट्रो में लड़की ने किया अश्लील डांस

वायरस वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो मेट्रो कोच में ऐसा अश्लील डांस करती है जिसे देखकर नेटिजन्स तुरंत भड़क गए। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है प्लेटफॉर्म पर मेट्रो आती है और यात्री इसमें दाखिल होते हैं। यात्रियों की भीड़ में एक लड़की भी मेट्रो कोच में दाखिल होती है। कोच में पहुंचते ही लड़की अपनी साथी को कैमरा ऑन कर वीडियो बनाने के लिए कहती है।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बजता है और लड़की अचानक डांस मोड में आ गई। लड़की भोजपुरी गाने पर डांस करती है और ऐसे अश्लील स्टेप कर दिखाती है कि वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो के आखिर में देखेंगे मेट्रो धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती है, इधर लड़की डांस भी और ज्यादा भड़कीला होता जाता है। मालूम वीडियो एक्स पर @desHi__chora नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article