Train Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाई पड़ते हैं जो चौंका देते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो भारतीय रेलवे से जुड़ा है जिसमें चाय बेच रहे शख्स की हरकत किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगी। इसमें देखेंगे कि चाय बेचने वाला शख्स कैसे टॉयलेट के जेट स्प्रे से इसमें पानी भरता है और उसकी चाय बनाता है।
टॉयलेट सीट पर रखा चाय का बर्तन
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स ट्रेन में चाय बेच रहा है। उसके हाथ में बड़ा सा बर्तन है। शख्स ने बर्तन में मौजूद सारी चाय बेच दी तब चुपके से ट्रेन के टॉयलेट में पहुंच गया। हैरान होंगे शख्स के हाथ में अभी भी वही चाय बेचने वाला बर्तन है। अब शख्स टॉयलेट में जो कुछ करता है किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि शख्स उसी टॉयलेट में लगे जेट स्प्रे से बर्तन में पानी भरता है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद ही घिनौना लगता है। इसमें शख्स की ऐसी हरकत देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। मालूम हो कि जिस समय शख्स टॉयलेट में चाय बेचने के बर्तन में पानी भरता है तभी इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर yt_ayubvlogger23 नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
