वायरल न्यूज़

Viral Video: गुब्बारा बेचने वाली लड़की का किया ऐसा मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन, ब्यूटी देख हर कोई हो जाए फिदा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रही लड़की एक टैटू आर्टिस्ट है, जिसका मेकअप करने हुलिया ही चेंज हो गया। मेकअप के बाद लड़की किसी सुंदरी से कम नहीं लग रही।

Image

मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर बना दिया सुंदरी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क किनारे दुकान लगाती है ये टैटू आर्टिस्ट
  • मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर बना दिया सुंदरी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tattoo Artist Makeup Transformation: सड़क पर चलते हुए कई बार कुछ ऐसे लोग दिख जाते हैं, जो सुंदरता के मामले में आगे तो होते हैं लेकिन किस्मत की मार और आर्थिक तंगी के चलते उनका हुलिया सही नहीं रहता। वे अपने चेहरे और शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते। कुछ के पास परिवार की मजबूरियां होती हैं तो कोई खुद का ही पेट नहीं भर पाता। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप एकदम से चौंक जाएंगे।

ये भी पढ़ें -

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक टैटू आर्टिस्ट नजर आएगी। ये टैटू आर्टिस्ट किसी छोटे परिवार से नजर आ रही है। तभी वहां कुछ मेकअप आर्टिस्ट पहुंचती हैं और फिर लड़की को पार्लर लेकर जाती हैं। इसके बाद उसका ऐसा मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन करती हैं, जिसे देख आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं हो पाएगा। लोगों का कहना है कि मेकअप एक ऐसी ट्रीटमेंट है, जिससे एक गरीब इंसान भी अमीर दिखने लगता है और एक नॉर्मल इंसान भी सुंदर दिखने लगता है।

मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन कर बना दिया सुंदरी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह लड़की नेचुरली काफी सुंदर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेकअप के बाद इस लड़की की सुंदरता में चार-चांद लग गया है। बता दें, इस वीडियो को 'headmastersmohali' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 95 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article