वायरल न्यूज़

Today Viral Video: पत्नी के प्यार में ऐसा पागल हुआ पति, खुद ही कर ली नसबंदी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 22, 2025, 02:55 PM IST

Today Viral Video: पत्नी के प्यार में पागल हुए डॉक्टर की नसबंदी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Image

वायरल वीडियो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज ऐसे नजारे शेयर किए जाते हैं जो आते ही छा जाते हैं। मगर इनमें कुछ वीडियो इतने अलग होते हैं जो लंबे समय तक देखे जाते हैं। यकीन नहीं कर पाएंगे मगर अभी वैसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए खुद ही अपनी नसबंदी कर ली।

डॉक्टर ने खुद की अपनी नसबंदी

होश उड़ा देने वाला ये मामला ताइवान का है जहां मशहूर सर्जन डॉक्टर चेन वेई-नोंग ने अपनी को खुश करने के लिए गजब का कारनाम कर दिखाया है। बताया गया कि डॉक्टर की पत्नी फिर से प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती थीं। डॉक्टर ने अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान किया और खुद ही अपनी नसबंदी कर ली। हैरान हो जाएंगे कि डॉक्टर ने खुद की नसबंदी करते हुए इसका वीडियो भी शूट किया है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

पत्नी के प्यार में पागल हुए डॉक्टर की नसबंदी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर docchen3 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article