T20 World Cup Match में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, अब मैक्सवेल, पोंटिंग से लेकर बाबर आजम तक पर वायरल हुए ये मीम्स

T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। ब्लेसिंग मुजरबानी की शानदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मैक्सवेल, बाबर आजम और रिकी पोंटिंग से जुड़े मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

T20 World Cup Match: टी20 विश्व कप में शुक्रवार 13 फरवरी को खेले गए ऑस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे के बीच मैच में जिम्बॉब्वे ने 19 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से बड़ा उलटफेर करते हुए हरा दिया। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य था, लेकिन ब्लेसिंग मुजरबानी की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती है।

T20 World Cup Match

टी20 वर्ल्ड कप मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया (फोटो: Social Media)

मुजरबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि ब्रैड इवेंस ने 3 विकेट झटके। जिम्बॉब्वे की तरफ से ब्रॉयन बेनट ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। ऐसे में T20 World Cup 2026 में इस टीम को एक कमजोर टीम से हार जाना किसी भी क्रिकेट फैंस (T20 World Cup Match Memes) को निराश कर सकता है। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया टीम की हार और जिम्बॉब्वे टीम की जीत को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस वायरल हो रहे मीम्स में ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड, जैसे खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान क्रिकेटर बाबर आजम का मीम्स वायरल हो रहा है। वहीं पर किसी मीम्स में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी दिखाई देते हैं।

End of Feed