वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हे के बैठते ही बिदक गई घोड़ी, फिर लड़के का जो हुआ हाल, देखकर उछल जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। दूल्हे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिन बना दिया है।

Image

दूल्हे के साथ खेल हो गया (तस्वीर साभार- @blog_of3dost)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) दिनभर हंसाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लोग जिंदगीभर नहीं भूल पाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही जिंदगीभर भूल पाए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

जिंदगी में हर लड़के-लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी यादगार हो। इसके लिए लोग जोर-शोर से तैयारी भी करते हैं। लेकिन, कई बार प्लान के ऊपर ऐसा पानी फिरता है, जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं कईयों का मजाक भी बन जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का बड़े आराम से घोड़ी के ऊपर बैठना चाहता है। दूल्हा किसी तरह घोड़ी के ऊपर बैठ भी जाता है। लेकिन, जैसे ही दूल्हा घोड़ी के ऊपर बैठता है, घोड़ी बिदक जाती है। इसके बाद जो होता है, वो काफी हाहाकारी था। देखें वीडियो...

दूल्हे के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'blog_of3dost' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हा अपनी शादी को कभी नहीं भूल पाएगा। कुछ का कहना है कि आज के बाद यह घोड़ी पर कभी नहीं चढ़ेगा। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article