Viral News: T20 World Cup में 15 फरवरी को हुए लीग मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी पटखनी दी है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर जमकर मीम्स बन रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान की टीम के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा ट्वीट करके पाकिस्तान के मजे लिए हैं। दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल
दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करके लिखा, 'गलत जगह U-turn लोगे तो यूं हीं मुंह की खाओगे।' दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सड़क पर चलने वाले लोगों को आगाह करते हुए यह ट्वीट किया। इसके साथ पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स की फोटो भी ट्वीट की। दिल्ली पुलिस कहना चाहती थी कि सड़क पर चलते समय गलत जगह से यू-टर्न नहीं लेना चाहिए। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने रोड पर चलने वाले लोगों को कहा कि गलत जगह यू-टर्न लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है और आप किसी एक्सीडेंट का शिकार हो सकते हैं। देखें ट्वीट-
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर काफी समय से बात हो रही थी। पाकिस्तान के न्यूज चैनल्स और उनके यूट्यूबर पाकिस्तान के जीत की जोरों-शोरों से दावा कर रहे थे। हालांकि, जब मैच हुआ तो पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बौनी नजर आई। पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए थे। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 114 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने पाकिस्तान की टीम को 61 रनों से पटखनी देकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
