स्विट्जरलैंड या कश्मीर? Viral Video देख फर्क करना हो जाएगा मुश्किल

कश्मीर की खूबसूरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऊंचे पहाड़, नीली नदी और हरी वादियां देखकर लोग कश्मीर की तुलना स्विट्जरलैंड से कर रहे हैं।

जब भी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों की बात होती है, तो स्विट्जरलैंड का नाम जरूर आता है। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़, नीली झीलें, दूर तक फैले हरे मैदान और पहाड़ों के बीच से गुजरती ट्रेनें किसी का भी दिल जीत सकती हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको ऐसी ही खूबसूरती भारत में देखने को मिल जाए? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है। इस वीडियो में स्विट्जरलैंड और कश्मीर की गुरेज वैली की खूबसूरती की तुलना की गई है।

switzerland vs kashmir gurez valley viral video

इस नजारे को देख कन्फ्यूज हुए लोग (Instagram/@takeofftales)

Viral Video में दिखा कुदरत का खूबसूरत नजारा

इस वीडियो को ट्रैवल कपल सुमिता और रियाश्री ने शेयर किया है। दोनों इंस्टाग्राम पर ‘टेक ऑफ टेल्स’ नाम से अपना हैंडल चलाते हैं। वे अलग-अलग जगहों पर घूमते हैं और वहां की खूबसूरती अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करते हैं। इस बार उनका स्विट्जरलैंड और कश्मीर से जुड़ा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

End of Feed