Viral Video: बारिश हर किसी के लिए रोमांटिक नहीं होती, कुछ लोगों को भीगकर घर भी पालना होता है..

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय पानी में भीगता हुआ नजर आ रहा है और उसने डिलीवरी वाला बैग भी लिया हुआ है। ये नजारा देख आप इमोशनल हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश में भीगता दिखा डिलीवरी बॉय
  • बिना चप्पल के बाइक चला दिखा शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Swiggy Delivery Boy Emotional Video: कहते हैं बारिश का मौसम आते ही फूल खिलने लगते हैं, मौसम सुहावने हो जाते हैं, कपल्स झूम उठते हैं। क्योंकि बारिश को रोमांस का मौसम भी कहा जाता है। लेकिन समाज की एक सच्चाई भी है, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। किसी के लिए बारिश रोमांटिक होती है तो किसी के ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ा देती है। कुछ ऐसा ही आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्विगी डिलीवरी बॉय नजर आ रहा है, जो बारिश में भीगकर डिलीवरी पहुंचाने जा रहा है। इस दौरान जब वह सिग्नल पर रूकता है तो कोई उसका वीडियो बना लेता है और पोस्ट कर देता है। वीडियो में उसकी मजबूरी और परिवार की जिम्मेदारी का अहसास साफ-साफ देख सकते हैं। जब आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि शख्स ने चप्पल या जूते भी नहीं पहने हैं। ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है।

End of Feed