वायरल न्यूज़

Gajab: एमबीए, ग्रेजुएट और बेवफा चाय तो खूब पिया, अब लीजिए रिबॉर्न चाय की चुस्की, कमाई भी रिकॉर्ड तोड़

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 10, 2023, 12:14 PM IST

गया में एक लड़की ने चाय का स्टार्टअप किया है, जिसका नाम रिबॉर्न चायवाली रखा है। बता दें, लड़की पहले प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थी लेकिन खर्चा सही से ना चलने की वजह से अपना स्टार्टअप कर लिया।

Image

नौकरी छोड़ लड़की ने शुरू किया चाय का बिजनेस (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • अब पीजिए रिबॉर्न चाय
  • लड़की ने बेचना शुरू किया चाय
  • पहले करती थी प्राइवेट नौकरी

Reborn Chaiwali In Gaya: चाय के शौकिनों के लिए अब क्या ही कहा जाए। कई बार तो लोग चाय पीने के लिए 20-20 किमी. दूर चले जाते हैं और वहां बैठकर अपने यार-दोस्तों संग चाय की चुस्की लेते हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने चाय को लेकर स्टार्टअप भी किया, जो लोगों को काफी पसंद भी आया और सुर्खियां भी बटोरी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। औरंगाबाद जिले के गोह निवासी स्वीटी राज ने चाय का स्टार्टअप किया है और अपने दुकान का नाम रिबॉर्न चायवाली रखा है।

बता दें, स्वीटी पटना और चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में काम भी कर चुकी हैं लेकिन पैसे कम मिलने की वजह से अपना कुछ करने का सोचा और चाय का बिजनेस शुरू किया। अब ऐसे में वह अपने परिवार के साथ रहती हैं और गया में उन्होंने एक छोटा सा स्टार्टअप किया है, जिसे वह काफी आगे तक ले जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह लोगों को नौकरी देने वाली बनना चाहती हैं और आगे के लिए भी उन्होंने काफी कुछ सोच रखा है।

नौकरी छोड़ लड़की ने शुरू किया चाय का बिजनेस

जानकारी के मुताबिक, स्वीटी ने एक महीने से बोधगया के नोड वन के समीप स्टॉल लगाया है, जहां से वह अब अच्छी आमदनी कर रही है और रोजाना 1000-1500 रुपए कमाती हैं। उनके दुकान पर एक चाय 10 रुपए की मिलती है। बता दें, स्वीटी के इस स्टार्टअप में उनके पूरे परिवार का भी फुल सपोर्ट रहा है। उन्होंने अपने दुकान की टैगलाइन 'पीना तो पड़ेगा' रखा है। अब दुकान पर काफी भीड़ देखी जाती है, जिससे अब वह अपने दुकान का विस्तार करने की सोच रही हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article