स्वीडन का 'Fart Kontrol' साइनबोर्ड इंटरनेट पर हुआ वायरल, असल मतलब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Fart Kontrol Signboard: यह साइनबोर्ड एक पोस्ट में दिखा था, जिसे लाखों बार देखा गया और इस पर ढेर सारे मीम्स बने। X पर किसी यूजर ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'आज मुझे पता चला कि गति के लिए स्वीडिश शब्द फार्ट है।'

Fart Kontrol Signboard: इंटरनेट पर इन दिनों स्वीडिश स्पीड लिमिट साइनबोर्ड काफी वायरल हो रहा है। इस पर लिखा है- 'फार्ट कंट्रोल।' अंग्रेजी भाषा की समझ रखने वाले कई लोग इसे देखने के बाद ठहाके लगा रहे हैं। मगर जब लोगों को 'फार्ट' शब्‍द का एक और मतलब पता चला तो वे चौंक गए। दरअसल, स्वीडिश में 'फार्ट' शब्द का मतलब गति होता है, मगर 'फार्ट कंट्रोल' अंग्रेजी में हास्यास्पद लगता है। इस वायरल साइनबोर्ड का उद्देश्य वाहनों को गति सीमा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना था, मगर जब ये सोशल मीडिया पर दिखाई दिया तो लोगों ने इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। चूंकि, स्वीडिश और अंग्रेजी भाषाओं में ' फार्ट' शब्द के लिए अलग मायने हैं इसलिए ये बोर्ड इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल साइनबोर्ड।

इस दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में सैकड़ों या शायद हजारों भाषाएं बोली जाती हैं। जैसे किसी सिक्‍के के दो पहलू होते हैं ठीक वैसे ही किसी एक शब्‍द का अलग-अलग भाषाओं में अलग अर्थ होता है। क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन के कारण भाषा संबंधी छोटी-छोटी चीजें इंटरनेट पर मनोरंजक गलतफहमियों की वजह बन जाती हैं। उदाहरण के लिए स्‍वीडन का फार्ट कंट्रोल बोर्ड ही ले लीजिए। जिसका मतलब स्‍थानीय लोगों को वाहन की गति के प्रति आगाह करना था, मगर लोगों ने दूसरा मतलब निकालकर हंसी का विषय बना दिया।

End of Feed