वायरल न्यूज़

Dance Video: चलती गाड़ी से उतरकर रील्स बनाने लगी भौजाई, किया इतना खतरनाक डांस देखते रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर एक देसी भाभी का तड़केदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके डांस मूव्स देख आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में चलती कार से उतरकर उन्होंने रील्स बनाई है, जो जोखिम भरा है।

Image

चलती गाड़ी के साथ भाभी ने बनाई रील (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती गाड़ी के साथ भाभी ने बनाई रील
  • डांस का यह वीडियो है काफी खतरनाक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Bhabhi Reels Video: इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर तरीके का वीडियो देखने को मिल जाएगा। लोग अपने आप को फेमस करने के लिए हर वो चीज करने के लिए तैयार है, जिससे वे लोगों की नजर में आ सकें। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद शायद आप भी महिला को खरी-खोटी सुनाएं। क्योंकि कई बार हंसी-मजाक वाली चीजें जान पर बन आती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भाभी चलती कार के साथ रील्स बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान कार के अंदर मोबाइल या कैमरा फिट किया गया है, जिसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि कार चल रही है और महिला भी दरवाजे के सहारे डांस कर रही है। हालांकि महिला का डांस काफी शानदार है और मूव्स भी कमाल के हैं, जो आपको पसंद आएंगे।

चलती गाड़ी के साथ भाभी ने बनाई रील

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये हाल है हमारी भारतीय महिलाओं का। बता दें, इस वीडियो को 'viralinsects' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article