Leucistic Alligator Born in Florida: अमेरिका में फ्लोरिडा के रेप्टाइल पार्क में दुनिया के सबसे दुर्लभ ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ (Leucistic alligators) का जन्म हुआ है। गेटोरलैंड ऑरलैंडो (Gatorland Orlando) के मुताबिक 19.2 इंच का मगरमच्छ जैसे ही अपने खोल से बाहर निकला, वो सबसे दुर्लभ मगरमच्छों में शामिल हो गया। जन्म के समय इसकी नीली आंखों देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए और उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। गेटोरलैंड ऑरलैंडो ने बीते गुरुवार को खुद क्यूट से मादा मगरमच्छ से जुड़ी वीडियो क्लिप यूट्यूब पर शेयर की। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।
फ्लोरिडा में पैदा हुआ दुनिया का सबसे दुर्लभ मगरमच्छ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
दुनिया में सिर्फ सात मगरमच्छ
आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी तादाद में अल्बिनो मगरमच्छ हैं। मगर ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ ना के बराबर हैं। दावा किया जाता है कि दुनिया में जीवित ल्यूसिस्टिक मगरमच्छों की तादाद सिर्फ सात ही है। उनमें से तीन ल्यूसिस्टिक फ्लोरिडा के रेप्टाइल पार्क में हैं। मालूम हो कि इन मगरमच्छों की स्किन जेनेटिक दोष की वजह से ऐसी होती है। यही वजह है गहरे रंग की त्वचा के बिना उन्हें ज्यादा समय तक सीधी धूप सहन नहीं होती। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो धूम में झुलस सकते हैं।
यहां देखिए वीडियो
बता दें कि करीब 36 साल पहले गेटोरलैंड ऑरलैंडो ने ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ के घोसले की खोज की थी। इसके बाद से ल्यूसिस्टिक गेटर के बच्चे के जन्म का ये पहला मामला है। ऑरलैंडो ल्यूसिस्टिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह दुर्लभ और असाधारण है।
