वायरल न्यूज़

पैदा हुआ दुनिया का सबसे दुर्लभ मगरमच्छ, दुनिया में हैं सिर्फ सात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2023, 08:47 AM IST

Leucistic Alligator Born in Florida: फ्लोरिडा के रेप्टाइल पार्क में दुनिया के सबसे दुर्लभ ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ का जन्म हुआ है। इसकी नीली आंखें देखकर वैज्ञानिक तक चौंक गाए।

Image

फ्लोरिडा में पैदा हुआ दुनिया का सबसे दुर्लभ मगरमच्छ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेप्टाइल पार्क में पैदा हुआ दुर्लभ मगरमच्छ
  • दुनिया में सिर्फ सात है संख्या
  • नीली आंखें देखकर चौंके वैज्ञानिक

Leucistic Alligator Born in Florida: अमेरिका में फ्लोरिडा के रेप्टाइल पार्क में दुनिया के सबसे दुर्लभ ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ (Leucistic alligators) का जन्म हुआ है। गेटोरलैंड ऑरलैंडो (Gatorland Orlando) के मुताबिक 19.2 इंच का मगरमच्छ जैसे ही अपने खोल से बाहर निकला, वो सबसे दुर्लभ मगरमच्छों में शामिल हो गया। जन्म के समय इसकी नीली आंखों देखकर वैज्ञानिक भी चौंक गए और उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। गेटोरलैंड ऑरलैंडो ने बीते गुरुवार को खुद क्यूट से मादा मगरमच्छ से जुड़ी वीडियो क्लिप यूट्यूब पर शेयर की। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

दुनिया में सिर्फ सात मगरमच्छ

आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी तादाद में अल्बिनो मगरमच्छ हैं। मगर ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ ना के बराबर हैं। दावा किया जाता है कि दुनिया में जीवित ल्यूसिस्टिक मगरमच्छों की तादाद सिर्फ सात ही है। उनमें से तीन ल्यूसिस्टिक फ्लोरिडा के रेप्टाइल पार्क में हैं। मालूम हो कि इन मगरमच्छों की स्किन जेनेटिक दोष की वजह से ऐसी होती है। यही वजह है गहरे रंग की त्वचा के बिना उन्हें ज्यादा समय तक सीधी धूप सहन नहीं होती। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो धूम में झुलस सकते हैं।

यहां देखिए वीडियो

बता दें कि करीब 36 साल पहले गेटोरलैंड ऑरलैंडो ने ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ के घोसले की खोज की थी। इसके बाद से ल्यूसिस्टिक गेटर के बच्चे के जन्म का ये पहला मामला है। ऑरलैंडो ल्यूसिस्टिक ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह दुर्लभ और असाधारण है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article