Unique Wedding Card: शादियों में रिश्तेदारों को लोग निमंत्रण भेजते हैंं। निमंत्रण के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाने की परंपरा बहुत पुरानी है। हालांकि, पहले के जमाने में लोग खास दूत भेजकर शादी का न्यौता देते थे। इसके बाद शादी के कार्ड का चलन आया और फिर महंगे से महंगे शादी के कार्ड चलन में आ गए। आजकल लोग शादी के कार्ड में शायरियां और कविताएं लिखवाने लगे हैं। इसी क्रम में एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शख्स ने ऐसी चीज लिखवा दी कि लोगों को गुस्सा आ गया है।
हे मानस के राजहंस तुम भूल जाना आने को
दरअसल, इस कार्ड में छपाई के दौरान ही काफी बड़ी गलती हो गई। इसके बाद अर्थ का अनर्थ निकल गया। वायरल कार्ड में जो लाइन लिखवाई गई.. उसकी छपाई में ऐसी गड़बड़ी हुई कि लोग कंफ्यूज हो गए कि उन्हें दावत में जाना है या नहीं। इस कार्ड में लाइन लिखवाना था कि 'हे मानस के राजहंस तुम भूल ना जाना आने को' हालांकि गलती ने एक शब्द छूट गया। इसके बाद छपाई में लिख गया, 'हे मानस के राजहंस तुम भूल जाना आने को'
जमकर मजे ले रहे हैं लोग
इसका मतलब यह हुआ कि लोगों को शादी में नहीं आना है। शादी के कार्ड की छपाई के दौरान हुई इस गलती की तस्वीर खींचकर किसी ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया। इस कार्ड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि ऐसा जानबूझकर लिखवाया गया है। वहींं कोई कह रहा है कि दावत में इतना खर्च होता है कि लोग परेशान हो जाते हैं। फिलहाल कार्ड में यह नहीं दिख रहा है कि इसे लड़की वालों ने छपवाया था या लड़के वालोंं ने। फिलहाल कार्ड में बारात वाली जगह का नाम जरूर नजर आ रहा है।
