Ajab Gajab News: हमारे देश में कई ऐसी विचित्र जगहें हैं, जिनका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है। हजारों सालों बाद भी वैज्ञानिक इन रहस्यों के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं। इन्हीं रहस्यों में शामिल है, ओडिशा का चांदीपुर समुद्र। आपको जानकर हैरानी होगी कि चांदीपुर समुद्र का पानी कुछ समय के लिए आंखों के सामने से गायब हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, यह कुछ समय बाद वापस दिखाई देने लगता है। चांदीपुर के छोटे से शहर बालासोर गांव के पास यह अद्वितीय बीच है।
हाइड एंड सीक के नाम से पॉपुलर है बीच
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से थोड़ी ही दूरी पर एकांत समुद्र तट है। बताया जाता है कि यहां समंदर का पानी कुछ घंटों के लिए गायब हो जाता है। इसे बाद वापस से यहां का पानी लौट आता है। इस बीच पर अगर आप जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बालेश्वर या बालासोर रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। इसके बाद चांदीपुर पहुंचने के लिए आपको 30 किलोमीटर बस या अन्य साधन से चलना होगा। बालासोर ओडिशा का बहुत ही छोटा और शांत कस्बा है। इसी कस्बे में चांदीपुर बीच स्थित है।
कारण है बहुत ही अनोखा
आपको बता दें कि गायब होने और वापस दिखाई देने के कारण यह बीच लुका छिपी बीच या हाइड एंड सीक बीच के नाम से जाना जाता है। चांदीपुर बीच में प्राचीन पानी, रसीला तटीय वनस्पति और कैसुरीना पेड़ हैं। समुद्र का पानी यहां कम ज्वार की वजह से 5 किलोमीटर तक पीछे चला जाता है। वहीं जब उच्च ज्वार आता है तो पानी वापस लौट आता है। इस तरह समुद्र एक तरह से लुका छिपी का खेल खेलता नजर आता है। ऐसा लगभग हर दिन होता है। इस प्राकृतिक घटना के कारण यह बीच दुनिया में काफी ज्यादा पॉपुलर है। बता दें कि इस समुद्र का पानी जब फिर से वापस आता है तो अपने साथ लाल केकड़े लाता है।
