Stunt Video: स्काईडाइविंग करने से पहले महिला ने किया ऐसा काम, यूजर्स बोले - ये सबसे जरूरी काम है

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा स्टंट देखने को मिला है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा और अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक महिला स्काईडाइविंग करने से पहले लिपिस्टिक लगाती हुई नजर आई।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्काईडाइविंग से पहले लगाई लिपिस्टिक
  • महिला ने स्टंट से पहले किया कमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Skydiving Lipstick Video: काफी बार स्टंट के कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो इतने खतरनाक होते हैं कि उस पर निगाह ही नहीं हटती। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इतना कमाल का है कि आप देखते ही हंसने लगेंगे और आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, ये वीडियो स्काईडाइविंग का है, जिसे आज से पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।

Woman Skydiving Lipstick Video

स्काईडाइविंग के दौरान महिला ने लगाई लिपिस्टिक (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्काईडाइविंग करती नजर आ रही है, जिसमें वह प्लेन से कूदने से पहले लिपिस्टिक लगा रही है और फिर छलांग लगाती है। ऐसे में उसके इस मजेदार बात ने लोगों को अपनी ओर खींचा, जिससे लोग काफी मजे भी ले रहे हैं और लोगों का कहना है कि महिलाएं कहीं भी रहें, उनका मेकअप करना छूट नहीं सकता।

End of Feed