Stunt Video: बच्चे के इस स्टंट को देख खुली रह जाएंगी आंखें, यूजर्स बोले - शुरू से लेकर अंत तक नहीं हटी नजर

इंस्टाग्राम पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बच्चा खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चे ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने किया निंजा स्टाइल स्टंट
  • स्टंट देख दंग रह गए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। किसी न किसी बहाने बाहर आ जाती है। कुछ ऐसा ही आपको इस वीडियो में भी देखने को मिलेगा, जहां एक बच्चा अपनी प्रतिभा दिखाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बच्चे ने वो कर दिखाया है, जिसे बड़े भी करने से कांप जाते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चा एथलीट या स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में स्टंट करता नजर आ रहा है, जो काफी कमाल लग रहा है। इस दौरान उछल-कूद कर उसने कई पड़ाव पार किए, जो बेहद ही खतरनाक है। इसे देखने मात्र से आपको कंपकंपी छूट जाएगी। इस दौरान बच्चे ऊपर लटके स्तम्भों के सहारे बिना जमीन पर पैर रखे आगे बढ़ता जा रहा है, उसके इस हैरतअंगेज करतब को देख हर कोई दंग रह जा रहा है।

End of Feed