वायरल न्यूज़

VIDEO: मैथ्स के पेपर में ऐसा क्या लिख आया छात्र, पढ़ते ही टीचर ने कर दिया पास

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2024, 10:12 AM IST

Today Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि छात्र के पास होने लायक नंबर नहीं थे। मगर उसने पेपर के आखिरी पेज पर ऐसी बात लिखी जिसे पढ़कर टीचर ने उसे पास कर दिया।

Image

गणित के पेपर में छात्र की शायरी पढ़कर टीचर ने पास कर दिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पास होने लायक नहीं नंबर
  • फिर भी टीचर ने कर दिया पास
  • सिर्फ एक शायरी का कमाल

Today Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो एक टीचर से जुड़ा है जो छात्रों की एग्जाम कॉपी चेक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक ऐसे छात्र की कॉपी भी चेक की जिसका पास होना मुश्किल लग रहा था। मगर आखिरी पेज पर छात्र ने ऐसा कुछ लिख दिया कि उसे पढ़कर टीचर छात्र को पास करने से खुद को नहीं रोक पाए। छात्र का पेपर चेक करते हुए टीचर का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शायरी ने करवा दिया पास

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि टीचर छात्रों का गणित का पेपर चेक कर रहे हैं। एक-एक एग्जाम पेपर को ध्यान से जांचते हैं और उसी हिसाब से नंबर देते हैं। वो ऐसे ही एक छात्र की कॉपी जांच रहे थे। इसमें वो सवाल और उसके जवाब देखते हैं। छात्र को उसी के हिसाब से नंबर मिलते हैं। मगर इससे छात्र पास होता हुआ नजर नहीं आता। मगर पेपर में आखिरी पेज पर लिखी छात्र की एक शायरी ने टीचर का दिल जीत लिया। शायरी पढ़कर वो खुद को पास करने लायक नंबर देने से नहीं रोक पाए।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

क्या थी वो शायरी

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि छात्र ने पेपर के आखिर पेज पर लिखा था कि पढ़-पढ़कर क्या करना है। एक दिन तो मरना है। फिर भी पास होने की इच्छा है। मजेदार है कि टीचर छात्र की शायरी पढ़कर उसे पास कर देते हैं। मालूम हो कि एग्जाम कॉपी चेक करते हुए टीचर का ये वीडियो अभी तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर rakesh.sharma.sir नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article