ग्रेजुएशन सेरेमनी के बाद कैप और गाउन में बर्गर बेचने पहुंच गया लड़का, इंटरनेट यूजर्स ने कॉलेज फंड में जुटाए 1.5 करोड़ रुपये

Viral News: माइकल बेकर के शांत व्यवहार और काम करने के तरीके ने मारिया मेंडोज़ा का ध्यान आकर्षित किया, जो उस समय आउटलेट में मौजूद थीं। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Viral News: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक हाई स्कूल के किशोर की चर्चा ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। ये लड़का ग्रेजुएशन सेरेमनी से डिप्लोमा प्राप्त करने के तुरंत बाद बर्गर किंग में काम करने चला गया था। 18 वर्षीय माइकेल बेकर अपने ग्रेजुएशन के कपड़े पहने हुए बर्गर बना रहा था, तभी उसकी कहानी किसी महिला के संज्ञान में आई, जिसने उसकी कॉलेज शिक्षा के लिए गुप्त रूप से एक कॉलेज फंड कलेक्‍शन की मुहिम शुरू की। "बर्गर किंग से कॉलेज के सपने तक" टाइटल से शुरू हुई मुहिम के तहत सोमवार (2 जून) सुबह तक लगभग 1.5 करोड़ रुपये ($176,000) तक धनराशि जुटाई गई।

बर्गर बनाता किशोर।

इस ऑनलाइन कॉलेज फंड कलेक्‍शन का उद्देश्य केवल 51.3 लाख रुपए (60,000 डॉलर) जुटाना था, लेकिन काम और अध्ययन के प्रति बेकर के विनम्र रवैये से प्रेरित होकर, इसकी शुरुआत के कुछ ही दिनों में लक्ष्य को पार कर लिया गया। माइकल बेकर ने 11 अलाइव से कहा, 'मैं खुश हूं। मैं अपने माता-पिता और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझमें अच्छाई देखी और मुझ पर विश्वास किया तथा मुझे वह सारा पैसा दान किया।' माइकल ने 21 मई को मिल्स क्रीक हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कुछ घंटों बाद देर रात की भीड़ को देखते हुए उन्हें डेकुला में बर्गर किंग में देखा गया। वे अभी भी अपने स्नातक समारोह के स्टोल और पदक पहने हुए थे और फास्ट फूड जॉइंट पर ऑर्डर लेने के लिए प्लास्टिक के दस्ताने पहने हुए थे।

End of Feed