Coins Stuck Scooter Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही खतरना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने स्कूटर पर ऐसी चीज चिपका दी है, जिसे लोग देखकर शॉक्ड हो जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वीडियो (Viral Video) को देखेंगे तो एकदम से दंग रह जाएंगे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग शख्स के इस कलाकारी की तारीफ कर रहे हैं और कुछ उसे काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।
शख्स ने एक्टिवा पर चिपका दिए सिक्के (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने अपने एक्टिवा गाड़ी पर सिक्के चिपका दिए हैं, जिससे स्कूटर की बॉडी नहीं दिख रही है बल्कि चारों तरफ से सिर्फ सिक्के ही सिक्के नजर आ रहे हैं। ऐसे लग रहा है जैसे इस स्कूटर को सिक्कों से बनाकर तैयार किया गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अब तो पैसा ही पैसा देखने को मिलेगा।
शख्स ने एक्टिवा पर चिपका दिए सिक्के
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वाह रे कलाकारी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आजकल के लोग अपने अजीबोगरीब शौक के लिए ही जाने जाते हैं। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'storiesformemes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
