वायरल न्यूज़

OMG! भीख मांगने पर मजबूर हुआ देसी स्पाइडर-मैन, VIDEO देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 25, 2024, 12:26 PM IST

मजेदार वीडियो रेलवे स्टेशन के बाहर का है जहां अच्छी खासी भीड़ है, मगर लोगों की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ती है जिसने स्पाइडर-मैन की पोशाक पहन रखी है। इसमें शख्स लोगों से भीख मांगता हुआ नजर आता है।

Image

रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगता दिखा देसी स्पाइडर-मैन। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भीख मांगता दिखा स्पाइडर-मैन
  • देखकर छूट गई लोगों की हंसी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

मार्वल कॉमिक्स के बेहद मशहूर किरदार स्पाइडर-मैन के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इस काल्पनिक सुपरहीरो पर हॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। भारत में भी मार्वल कॉमिक्स के इस किरदार को बहुत पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो है जब लोग स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर सड़कों पर नजर आए हैं। अभी एक ऐसे ही स्पाइडर-मैन से जुड़ा वीडियो नेटिजन्स को खूब आकर्षित कर रहा है। इसमें देसी स्पाइडर-मैन नजर आता है, मगर वो जो काम करता है देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

भीख मांगता दिखा स्पाइडर-मैन

देखकर यकीन नहीं होगा कि ये देसी स्पाइडर-मैन सड़क पर भीख मांगता हुआ नजर आया है। वायरल वीडियो रेलवे स्टेशन के बाहर का नजर आता है। इसमें स्टेशन के आसपास लोगों की भीड़ है, मगर जमीन पर स्पाइडर-मैन की पोशाक में बैठा शख्स लोगों का ध्यान खींचता है। इसमें देखेंगे कि स्पाइडर-मैन जमीन पर बैठा है और हाथ उठाकर आने जाने वाले लोगों से भीख मांग रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। इसमें लोग स्पाइडर-मैन को भीख तक देते हैं।

भीख मांगते हुए स्पाइडर-मैन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर shaddyman98 नाम के हैंडल से भी शेयर किय गया है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि वीडियो एक प्रैंक का हिस्सा है और इसे मनोरंजन के लिए शूट किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article