वायरल न्यूज़

Viral Video: अंग्रेजी सिखाने के लिए शख्स ने मुर्दे से ही बुलवा दिया, लोग बोले - अब तो डर के मारे इंग्लिश सीखना पड़ेगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 19, 2024, 09:36 AM IST

ट्विटर पर स्पीकिंग इंग्लिश कोर्स सिखाने के लिए एक शख्स ने मुर्दे से ही बुलवा दिया। ऐसे में उसका ये फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Image

मुर्दे के साथ सीखें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS

Speaking English Course With Dead Body: आज के समय में अधिकतर लोगों को इंग्लिश नहीं आती। ऐसे में वे इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करते हैं और क्लासेस भी ज्वाइन करते हैं। लेकिन कई बार ये क्लासेस काफी मजेदार साबित होते हैं। हाल ही में इंग्लिश स्पीकिंग से संबंधित एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और कंपकंपी भी आ जाएगी। इसे देखने के बाद आप सहम कर इंग्लिश सीख जाएंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के बारे में सीखा रहा है। इस दौरान उसने इंग्लिश सिखाने के लिए मुर्दे से ही बुलवा दिया, जिसे देखने के बाद किसी की भी हवा टाइट हो सकती है। ऐसे में लोगों के काफी मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं और लोगों का कहना है कि भाई सिखाने की कोशिश कर रहे हो या फिर डराने की।

मुर्दे के साथ सीखें इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखते ही बच्चे डर जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर का कहना है कि भाई सिखा रहे हो या डरा रहे हो, समझ ही नहीं आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और साढे 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article