वायरल न्यूज़

खुद पर फायर किया और दांतों से रोक ली गोली, रोंगटे खड़े कर देगा फौजी का ये Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 18, 2023, 03:21 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि अफ्रीकी सैनिक ने खुद पर फायर किया मगर गोली को अपने दांतों के बीच ही रोक लिया।

Image

अफ्रीकी सैनिक ने खुद पर किया फायर। (फोटो-वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • सैनिक ने खुद पर किया फायर
  • दिखा हैरान करने वाला नजारा
  • दांतों से रोक ली गोली

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाले नजारों से भरी पड़ी है। यहां समय-समय पर ऐसा कुछ सामने आता है जो किसी को भी चौंका देता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो एक फौजी से जुड़ा है जो ऑन कैमरा ऐसा कुछ करता है, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल फौजी खुद पर फायर करता है, मगर उसे कुछ नहीं होता। उसने अपने दांतों से गोली रोक दी और इसे जमीन पर फेंक दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखर नेटिजन्स भी हैरान रह गए।

खुद पर एके-47 से किया फायर

तीस सेकंड का वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि अफ्रीकी फौजी के हाथ में एके-47 है और इसमें गोलियां भी हैं। उसके आसपास अन्य लोग भी खड़े हैं। मगर तभी फौजी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो शायद ही किसी के बस की बात होगी। फ्रेम में आगे देखेंगे कि फौजी ने AK-47 का बैरल अपने चेहरे की तरफ कर लिया। अगले ही सेकंड अपना मुंह खोला और फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर ही लगता है कि उसकी तुरंत मौत हो जाएगी। मगर चौंक जाएंगे कि सैनिक को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा। सबको चौंकाते हुए उसने गोली को अपने दांतों के बीच ही रोक लिया।

च्यूइंग गम की तरह थूक दी गोली

दिमाग की बत्ती गुल करने वाले नजारे में आगे देखेंगे कि फिर उसने गोली को ऐसे थूक दिया जैसे कोई च्यूइंग गम हो। कैमरे में बकायदा उस गोली को भी दिखाया गया जो फौजी के दांतों में दबकर रह गई। हैरानी होती है कि फौजी एक बार फिर अपने दांत के बीच गोली मारता है और फिर वही चमत्कार हुआ। गोली एक बार फिर उसके दांतों में ही फंसी रह गई। उसने एक बार फिर बंदूक की गोली मुंह से निकालकर नीचे फेंकी। लोहे के शरीर वाले फौजी की ऐसी ताकत देखकर आसपास खड़े अन्य भी दंग रह गए।

यहां देखें वीडियो

मालूम हो कि खुद गोली को मारते हुए फौजी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ। हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाऊ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article