वायरल न्यूज़

Diwali में खूब खाते हैं सोन पापड़ी, मेकिंग का VIDEO देख खराब हो जाएगा मन, खरीदते समय मुंह से निकलेगा छी!

Soan Papdi Making Video: वीडियो में जिस तरह फैक्ट्री में सोन पापड़ी बनाती देखी जा रही है, उसे देखकर आपका हो सकता है कि मन खराब हो जाए। आप भी इस दिवाली सोन पापड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ठहरिए, सबसे पहले आप इस वायरल हो रहे वीडियो को देख लीजिए।

Image

सोन पापड़ी मेकिंग वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में ऐसे बनाई जा रही सोन पापड़ी
  • साफ-सफाई को लेकर चिंतित हो रहे लोग
  • वीडियो देखकर हो सकता है मन खराब

Soan Papdi Making Video: दीपावली पर भारतीय बाजार मिठाइयों से सज जाते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा सोन पापड़ी की खरीददारी होती है। लोग दिवाली में गिफ्ट के तौर पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को सोन पापड़ी देते हैं। आपको भी दिवाली पर सोन पापड़ी के पैकेट खूब मिले होंगे। हालांकि, ज्यादातर लोग सोन पापड़ी का डिब्बा इधर से उधर करते रहते हैं, लेकिन फिर भी कुछ न कुछ सोन पापड़ी तो खुद भी खाना पड़ता ही है। कई लोगों को सोन पापड़ी पसंद भी आता है।

सोन पापड़ी मेकिंग का वीडियो वायरल

अगर आप भी इस दिवाली सोन पापड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ठहरिए, सबसे पहले आप इस वायरल हो रहे वीडियो को देख लीजिए। यह वीडियो सोन पापड़ी के मेकिंग का है। इस वीडियो को देखकर आपका एक बार के लिए माथा खराब हो जाएगा। यकीनन आप सोन पापड़ी खरीदने से पहले एक बार को जरूर सोचेंगे। वीडियो में जिस तरह फैक्ट्री में सोन पापड़ी बनाती देखी जा रही है, उसे देखकर आपका हो सकता है कि मन खराब हो जाए। देखें वीडियो-

सोन पापड़ी बनाने का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैक्ट्री में कितने गंदे तरीके से सोन पापड़ी बनाई जा रही है। वीडियो में आपको साफ सफाई की कमी जरूर नजर आएगी। आप देख पाएंगे कि सोन पापड़ी बनाने वालों ने न तो हाथों में ग्लव्स पहने हैं और इसे जमीन पर रखकर भी बनाया जा रहा है। वीडियो को @kolkatafood4 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article