Snow Leopard Attack Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म रोजाना पर कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें देश-विदेश के एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में चीन से एक दिल दहलाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसमें हिम तेंदुआ (Snow Leopard) ने एक महिला पर खतरनाक अंदाज में हमला किया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह मामला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
हिम तेंदुआ ने किया महिला पर हमला
बताया जा रहा है कि यह अनोखा मामला चीन के मंगोलिया स्थित फुयुन काउंट के पास का है। शुक्रवार शाम महिला पर्वतारोही हिम तेंदुआ की फोटो लेना चाहती थी। इसके लिए वो तेंदुआ के बहुत करीब पहुंच गई। लेकिन, तेंदुए ने पलटकर महिला पर हमला कर दिया। हिम तेंदुआ ने काफी खतरनाक अंदाज में उस महिला पर हमला किया, जिसके कारण वो खून से लथपथ हो गई। जैसा कि आप में वीडियो में देख सकते हैं। महिला गंभीर हालत में बर्फ में लेटे हुए नजर आ रही है। हालांकि, कुछ समय बाद एक स्की प्रशिक्षक ने अपने डंडे को लहराकर उस तेंदुए को भगाया। देखें वीडियो...
हिम तेंदुए को लेकर चेतावनी
बताया जा रहा है कि पर्वतारोही महिला को उसके स्की हेलमेट ने अधिक गंभीर चोटों से बचा लिया। लेकिन, उसकी हालत ऐसी थी कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि यह घटना उस समय में घटी है, जब चीनी अधिकारियों ने क्षेत्र में हाल ही में स्नो लेपर्ड के देखे जाने की घटनाओं के बारे में पर्यटकों को चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि स्नो लेपर्ड बड़े शिकारी होते हैं जिनमें आक्रामक प्रवृत्ति मजबूत होती है। इस क्षेत्र से गुजरते समय, कृपया जल्दी से आगे बढ़ें और रुकें नहीं। अपनी गाड़ी से बाहर न निकलें या तस्वीरें लेने के लिए आगे न बढ़ें और आसपास के क्षेत्र में कभी भी अकेले न चलें। इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि गुरुवार को एक स्नो लेपर्ड को भोजन की तलाश में पास के गेस्टहाउस के पास पर्यटकों ने देखा था। गेस्टहाउस के मालिक ने कहा कि हमने उसे कल रात हमला होने वाली जगह से कुछ किलोमीटर दूर देखा था, लेकिन हम यह पुष्टि नहीं कर सकते कि यह वही स्नो लेपर्ड है।
