Shocking Video: बाइक चलाने जा रहा था शख्स, इस छोटी सी जगह घुस गया सांप, देखकर कांप जाएगी रूह

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 2, 2023, 06:54 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलमेट दिखाया जा रहा है। इस हेलमेट में एक सांप का बच्चा घुस जाता है। ऐसे में लोग उसे चिमटे की मदद बाहर निकाल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाड़ी चलाने जा रहा था शख्स
  • अचानक हेलमेट में दिखा सांप का बच्चा
  • जमकर वायरल हो रहा ये बच्चा

Snake In Helmet Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा दिखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद एकदम से इंसान सहम जाता है। ऐसे में एक वीडियो खासा वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो एकदम से हैरान कर देने वाला है। इसे देखने के बाद आपको ऐसा फील आएगा, जैसे आप ने यमराज के दर्शन किए और यमराज दूर से निकल लिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स गाड़ी चलाने के लिए हेलमेट लेने के लिए जाता है लेकिन तभी उसे हेलमेट में एक सांप का बच्चा नजर आता है, जिसे देखने के बाद वह दंग रह जाता है। ऐसे में शख्स उसे चिमटा से पकड़कर बाहर निकालता है। इस नजारे को देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी।

End of Feed