वायरल न्यूज़

Viral: कपल की अश्लील हरकत देख नोएडा पुलिस ने कर दिया कमाल, पकड़ने के लिए लगाई ये तरकीब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 2, 2023, 05:59 PM IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल एक-दूसरे के मुंह में पानी थूक रहा है। इस वीडियो पर नोएडा पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Image

कपल को पार्क में अश्लील हरकत करना पड़ा भारी (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल ने सरेआम की अश्लील हरकत
  • नोएडा पुलिस ने लिया एक्शन
  • एक-दूसरे के मुंह में पानी थूक रहे थे कपल

Couple Drinking From Each Others Mouth: सोशल मीडिया पर इन दिनों कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। काफी दिन एक कपल के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के मुंह से पानी पी रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो पर अब पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक कपल नजर आएगा, जो पार्क में बैठा हुआ है। ऐसे में पहले लड़की लड़के के मुंह से अपने मुंह से पानी डालती है। फिर लड़का अपने मुंह में लिया हुआ पानी लड़की के मुंह में वापस डालता है। ऐसे में लड़के को खासी भी आने लगती है। हालांकि, अबकी इनकी आवारगी वाली मोहब्बत में एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिल रहा है।

कपल की अश्लील हरकत पर एक्शन में आई नोएडा पुलिस

अब कपल की इस अश्लील हरकत पर नोएडा पुलिस एक्शन में आ गई है। ऐसे में नोएडा पुलिस ने कपल की तलाश करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। बता दें, पुलिस ने थाना प्रभारी सेक्टर-113 नोएडा को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया है। इस वीडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए साइबर सेल काम कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article