Snake In Helmet Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा दिखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद एकदम से इंसान सहम जाता है। ऐसे में एक वीडियो खासा वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो एकदम से हैरान कर देने वाला है। इसे देखने के बाद आपको ऐसा फील आएगा, जैसे आप ने यमराज के दर्शन किए और यमराज दूर से निकल लिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स गाड़ी चलाने के लिए हेलमेट लेने के लिए जाता है लेकिन तभी उसे हेलमेट में एक सांप का बच्चा नजर आता है, जिसे देखने के बाद वह दंग रह जाता है। ऐसे में शख्स उसे चिमटा से पकड़कर बाहर निकालता है। इस नजारे को देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी।
हेलमेट में घुसे सांप का वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ जूते में नहीं घुसा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे देखने के बाद तो अब हर रोज चेक करना पड़ेगा। इस वीडियो पर अब तक 8 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
