टिर्री निकली बाहुबली, ट्रक को खींच ले गई, Video देख चकराया लोगों का दिमाग

छोटी-सी टिर्री बड़े ट्रक को खींचती नजर आई, जिसका वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी कोई शख्स अपनी अजीबोगरीब हरकत से लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी कोई छोटी सी गाड़ी ऐसा काम कर दिखाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। इन दिनों एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी-सी टिर्री बड़े ट्रक को खींचकर ले जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो का यह भौंचक नजारा देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया।

small tirri pulls Giant truck viral video

बड़े ट्रक को खींचती नजर आई टिर्री (Instagram/@bhopali_banter)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

टिर्री में दिखी गजब की ताकत

आमतौर पर जब सड़क पर कोई बड़ा ट्रक फंसा दिखता है तो उसे देखकर लगता है कि उसे खींचने के लिए किसी बड़ी गाड़ी जरूरत पड़ेगी लेकिन यहां इस वायरल वीडियो में तो इसके बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिला। जहां एक छोटी-सी टिर्री बड़े से ट्रक को खींचती हुई दिखाई दे रही है। वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टिर्री बड़े से ट्रक को खींचकर ले जा रही है। बगल में चल रहे एक वाहन चालक ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।

End of Feed