बच्चा है या रट्टा सिंह.. इत्तू सी उम्र में सीख ली इतनी चीजें, वीडियो देखने के बाद भी नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 08:39 PM IST

इंस्टाग्राम पर छोटे बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के बारे में बता रहा है, जो आप सुन सकते हैं। ऐसे में ये प्यारा वीडियो बेहद ही कमाल का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटे बच्चे ने बताया पूरा हिंदी अल्फाबेट
  • महज दो साल का है बच्चा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Small Child Read The Hindi Alphabet: आज हम आपके लिए एक बहुत ही प्यारा वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद कमाल का है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकेंगे कि एक छोटा बच्चा कितनी खूबसूरती से हिंदी अल्फाबेट सुना रहा है, जिसे जो भी शख्स देख रहा है, वह बच्चे का एकदम दीवाना हो जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी बच्चे के फैन हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मां अपने छोटे से बच्चे से हिंदी अल्फाबेट के बारे में पूछती है और बच्चा एकदम सही से सारे अक्षरों के बारे में बता रहा है। ऐसे में अगर बच्चे को देखेंगे तो वह काफी छोटा है और उसकी उम्र भी 2 साल के आसपास ही है। ऐसे में इतने छोटे होने पर भी बच्चे को सारी चीजें याद है और बच्चा भी नटखट अंदाज में सारे अक्षरों के बारे में बता रहा है।

End of Feed