वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: दुल्हन ने कराया इतना तगड़ा मेकअप, मोबाइल का फेस लॉक ही नहीं पहचान पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 12, 2023, 07:46 AM IST

Dulhan Ka Video: दुल्हन का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Image

दुल्हन ने कराया ऐसा मेकअप फोन ही पहचानना भूल गया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने कराया गजब का मेकअप
  • फोन ही पहचानना भूल गया
  • वायरल हुआ वीडियो

Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इनमें दुल्हन से जुड़े वीडियो की तादाद सबसे ज्यादा होती है। जिनमें वो स्टाइल मारते हुए नजर आती है। सहेलियों से हंसी-मजाक करते हुए नजर आती है। स्पेशल मेकअप कराते हुए भी दुल्हन के वीडियो इंटरनेट पर भरे पड़े हैं। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो दुल्हन से जुड़ा ही है और इसमें वो मेकअप करा रही है। मगर मेकअप कराने के बाद बेचारी के साथ जो कुछ हुआ खूब हंसेंगे। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुका है।

मोबाइल ही नहीं पहचान पाया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दुल्हन अपने विवाह के लिए तैयार हो रही है। वो मेकअप रूम में है और उसका मेकअप किया जा रहा है। मगर पूरी तरह तैयार होने के बाद दुल्हन ने जैसे ही मोबाइल उठाया बेचारी के साथ तगड़ा खेल हो गया। दरअसल दुल्हन ने इतना तगड़ा मेकअप करा लिया कि मोबाइल का फेस लॉक उसे पहचान ही नहीं पाया। दुल्हन काफी कोशिश करती है, मगर हर बार नाकामी हाथ लगी। इससे हारकर दुल्हन मेकअप रूम से बाहर निकली और अपनी सहेली को पूरी स्टोरी बताई है।

देखकर हंसी नहीं रुकेगी

फ्रेम के इस मजेदार हिस्से में देखेंगे कि दुल्हन बताती है कि फोन उसका फेस ही पहचान नहीं रहा। उसका चेहरा बदल गया है। वो परेशान होते हुए कहती है कि उसे घर फोन करना है। मगर फोन कैसे करे। दुल्हन इतना कहकर निराश हो जाती है। इधर उसकी परेशानी जानकर सामने खड़ी सहेली अपना फोन इस्तेमाल करने के लिए कहती है। वीडियो में ये सबसे मजेदार हिस्सा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि फोन में और भी लॉक होते हैं। एक कमेंट में लिखा गया कि ऐसा नहीं होता है, सब बेवकूफ बनाने के तरीके हैं। एक कमेंट में लड़की को ओवर एक्टिंग की दुकान बताया गया। लिखा गया कि फोन में पैटर्न लॉक भी होता है। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article