वायरल न्यूज़

बच्चा है या रट्टा सिंह.. इत्तू सी उम्र में सीख ली इतनी चीजें, वीडियो देखने के बाद भी नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 08:39 PM IST

इंस्टाग्राम पर छोटे बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के बारे में बता रहा है, जो आप सुन सकते हैं। ऐसे में ये प्यारा वीडियो बेहद ही कमाल का है।

Image

छोटे से बच्चे ने सुना दिया पूरा हिंदी अल्फाबेट (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटे बच्चे ने बताया पूरा हिंदी अल्फाबेट
  • महज दो साल का है बच्चा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Small Child Read The Hindi Alphabet: आज हम आपके लिए एक बहुत ही प्यारा वीडियो लेकर आए हैं, जो बेहद कमाल का है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकेंगे कि एक छोटा बच्चा कितनी खूबसूरती से हिंदी अल्फाबेट सुना रहा है, जिसे जो भी शख्स देख रहा है, वह बच्चे का एकदम दीवाना हो जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी बच्चे के फैन हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मां अपने छोटे से बच्चे से हिंदी अल्फाबेट के बारे में पूछती है और बच्चा एकदम सही से सारे अक्षरों के बारे में बता रहा है। ऐसे में अगर बच्चे को देखेंगे तो वह काफी छोटा है और उसकी उम्र भी 2 साल के आसपास ही है। ऐसे में इतने छोटे होने पर भी बच्चे को सारी चीजें याद है और बच्चा भी नटखट अंदाज में सारे अक्षरों के बारे में बता रहा है।

छोटे से बच्चे ने सुना दिया पूरा हिंदी अल्फाबेट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कितना क्यूट बच्चा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे बच्चे बड़े किस्मत से मिलते हैं। इस वीडियो पर अब तक एक मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'chori_rajput__' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article