Bride Viral Video: इंटरनेट पर एक रील्स वायरल हो रही है, जो इतनी मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। लेकिन फिर भी आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक दुल्हन नजर आ रही होगी, जो वरमाला के लिए खड़ी रहती है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपकी हंसी निकल जाएगी। खासकर जब आप पंडित जी का रिएक्शन सुनेंगे तब तो और मजेदार होने वाला है।
दुल्हन को वरमाला डालने पहुंचा बच्चा (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दुल्हन वरमाला के लिए खड़ी रहती है, वहां दूल्हा भी रहता है। ऐसे में एक बच्चा माला लेकर आता है और दुल्हन को पहनाने की कोशिश करता है। इस पर पहले तो दुल्हन शॉक्ड हो जाती है और फिर उसकी हंसी निकल जाती है। इस पर दूल्हा कहता है कि बेटा मैं हूं मैं। तभी पंडित का रिएक्शन आता है, जो सभी को हंसा देता है। पंडित जी बच्चे से कहते हैं कि अभी आप कतार में हैं।
पंडित जी ने बच्चे को लेकर दिया मजेदार रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि छोटे उस्ताद को काफी जल्दी है। इस वीडियो पर अब तक 16 हजार से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'the_knot_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
