वायरल न्यूज़

Dance Video: दुल्हन की मां ने बेटी संग किया इतना खूबसूरत डांस, मूव्स देख लोग बोले - ये है दुनिया का बेस्ट परफॉर्मेंस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 03:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर दुल्हन और उसकी मां का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिनका परफॉर्मेंस देख आप भी उनके डासिंग के फैन हो जाएंगे। उनका यह सुंदर सा डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

दुल्हन और उसकी मां का डांस वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटी का धांसू डांस परफॉर्मेंस
  • दुल्हन के साथ मिलकर मां ने किया प्यारा डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bride And Her Mother Dance Video: इंस्टाग्राम पर डांस के कई रील्स देखने को मिलते हैं, उसमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो इंसान को काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो काफी प्यारा है। एक मां-बेटी के रिश्ते को दिखाता ये वीडियो आपको सभी को काफी पसंद आने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में बेटी की शादी में मां ने उसके साथ एक बड़ा ही प्यारा सा परफॉर्मेंस दिया है, जो बेहद क्यूट और सुंदर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन और उसकी मां ने शादी के फंक्शन में अपना डांस परफॉर्मेंस दिया है। इस दौरान दोनों मां-बेटी ने 'बेटियां - द डॉटर' गाने पर डांस किया है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है और इंस्टाग्राम का सबसे खूबसूरत वीडियो बता रहा है। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और लोग भी मां-बेटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दुल्हन और उसकी मां का डांस वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि मां-बेटी का ये सुंदर सा डांस काफी जबरदस्त है, इसके आगे दुनिया के सारे डांस फीके पड़ जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये सिर्फ एक डांस नहीं बल्कि मां-बेटी का इमोशन है। इस वीडियो पर अब तक 13 हजार से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kiranvishwakarma9586' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article