वायरल न्यूज़

सगे भाई की मौत पर रील शूट करने लगी बहन, VIDEO देखकर दिल बैठ जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 23, 2025, 02:38 PM IST

Viral Video Today: भाई की मौत पर रील शूट कर रही महिला का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आपको ऐसा कुछ नजर आने वाला है जो होश उड़ाकर रख देगा। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि कभी ऐसा नजारा देखने को भी मिलेगा। वायरल वीडियो उस बहन से जुड़ा है जिसने अपने सगे भाई की मौत को भी रील्स शूट करने के मौके के रूप में देखा। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर दिल बैठ जाएगा। हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

भाई की मौत बहन ने बनाया वीडियो

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि घर के आंगन में शव रखा हुआ है। उसके करीब में मृतक की पत्नी दहाड़े मारकर रो रही है। पास में दुनिया छोड़ चुके शख्स की बहन भी बैठी है। करीब में एक अन्य महिला भी बैठी है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर तभी ऐसा नजारा दिखाई दिया जो किसी के भी होश उड़ाकर रखे देखा।

मौत को बना दिया मजाक

इसमें देखेंगे कि तभी मृतक की बहन ने मोबाइल निकाला और रील्स शूट करने करने लगी। उसने मोबाइल का फ्रंट कैमरा ऑन किया और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। इसमें महिला विधवा महिला को भाभी के संबोधन से कहती है कि वो रोए नहीं। रील शूट कर रही महिला कहती है, ‘भाभी रोए नहीं...क्योंकि ना जन्म का पता है और ना ही मृत्यु का पता। इंसान के साथ क्या हो जाए कुछ नहीं पता।’

यहां देखें वीडियो

मालूम हो कि भाई की मौत पर रील शूट कर रही महिला के वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे दिमागी दिवालियापन बताया तो कुछ ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर @rajgarh_mamta1 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article