वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हे को बोतल से दूध पिलाने लगी साली, फिर जो हुआ बर्दाश्त नहीं कर पाया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 5, 2024, 11:18 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा आराम से बैठा था कि तभी साली साहिबा दूध की बोतल लेकर पहुंच गई। वो बच्चों की बोतल से ही दूल्हे को दूध पिलाने की कोशिश करती है।

Image

साली ने दूल्हे के साथ ऐसा मजाक किया जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें भी जीजा-साली के बीच हंसी-मजाक से जुड़े पल सबसे ज्यादा देखने लायक होते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। इसमें साली साहिबा दूल्हे से ऐसा मजाक करती है कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। खुद दूल्हा अपने साथ ऐसा मजाक होता देख बर्दाश्त नहीं कर पाया।

दूल्हे के साथ हुआ गजब का मजाक

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है और दूल्हा मैरिज चेयर पर आराम से बैठा है। मेहमान दूल्हे को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। मगर इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि दूल्हा आराम से बैठा था कि तभी साली साहिबा हाथ में दूध की बोतल लेकर दूल्हे के करीब पहुंच गईं। वो दूल्हे को इसी बच्चों की बोतल से दूध पिलाने की कोशिश करती हैं। इधर खुद के साथ ऐसा व्यवहार होता देख दूल्हा बेचारा अंदर तक सूख गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि दूल्हे की कुछ समझ में नहीं आता है कि उसे क्या करना चाहिए। वो बस चुपचाप मुंह नीचे किए बैठा रहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा। वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article